24 News Update जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान कार्यालय जयपुर में 13 जनवरी 2026 को लंबित न्यायिक प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर महाप्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने की।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार अशोक माहेश्वरी ने लंबित न्यायिक प्रकरणों की संख्या अधिक होने पर चिंता जताते हुए इनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अवमानना और अनुपालना प्रकरणों में आई कमी पर संतोष व्यक्त किया तथा सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही न्यायिक प्रकरणों का डाटाबेस नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में उप महाप्रबंधक (विधि) प्रतुल सारोलिया ने मंडलों और यूनिटों के लंबित अनुपालना व अवमानना प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक के अंत में निर्माण विभाग के बी.आर. जाट और जोधपुर मंडल के भगवती प्रसाद यादव को नवंबर-दिसंबर 2025 के लिए सर्वश्रेष्ठ मुख्य विधि सहायक चुने जाने पर प्रशस्ति पत्र और 2000 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में न्यायिक प्रकरणों की समीक्षा बैठक

Advertisements
