24 News Update भीलवाड़ा. भीलवाड़ा जिले में जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन और लंबित प्रकरणों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में कलेक्टर सन्धु ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबे समय से लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी शिकायतों और मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक लंबित प्रकरण प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हैं, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं की प्रगति और अंतर-विभागीय समन्वय की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान हो सके और योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचे।बैठक में एडीएम सिटी प्रतिभा देवटिया सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे ।
संपर्क पोर्टल के लंबित मामलों पर कलेक्टर जसमीत सिंह संधू सख्त, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश,साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभागों की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर जताई नाराजगी

Advertisements
