24 News Update उदयपुर, 18 अगस्त। वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने अपनी कुल बिजली खपत में रिन्यूएबल एनर्जी की हिस्सेदारी बढ़ाकर 22 प्रतिशत कर ली है। वित्त वर्ष 2026 में यह हिस्सेदारी करीब 18 प्रतिशत थी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2028 तक कुल बिजली जरूरत का करीब 70 प्रतिशत रिन्यूएबल स्रोतों से पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कंपनी ने सेरेंटिका रिन्यूएबल्स के साथ राउंड-द-क्लॉक अक्षय ऊर्जा आपूर्ति समझौते को 450 मेगावाट से बढ़ाकर 530 मेगावाट कर दिया है। कंपनी राजस्थान और उत्तराखंड स्थित अपनी इकाइयों में सौर, पवन और ऊर्जा भंडारण जैसी स्वच्छ ऊर्जा व्यवस्थाओं को मजबूत कर रही है।
हिंदुस्तान जिंक ने वित्त वर्ष 2026 में 892 मिलियन यूनिट ग्रीन एनर्जी का उत्पादन किया, जो वित्त वर्ष 2025 के 632 मिलियन यूनिट से अधिक है। कंपनी ऊर्जा दक्षता बढ़ाने, वेस्ट हीट रिकवरी बॉयलर की क्षमता सुधारने और जलाशयों पर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट जैसे उपायों पर भी काम कर रही है।
कंपनी के सीईओ अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि कुल बिजली खपत में रिन्यूएबल एनर्जी की हिस्सेदारी 22 प्रतिशत तक पहुंच गई है और इसे 2028 तक 70 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा कार्बन उत्सर्जन घटाने के साथ अधिक मजबूत, प्रतिस्पर्धी और जिम्मेदार कारोबार की दिशा में महत्वपूर्ण आधार है।
कंपनी स्वच्छ परिवहन और नई ऊर्जा तकनीकों को भी बढ़ावा दे रही है। राजस्थान के देबारी स्थित जिंक स्मेल्टर में 250 टन क्षमता वाली इलेक्ट्रिक क्रेन तैनात की गई है। इसके अलावा एडवेंटेक एसोसिएट्स एलएलपी और एयरो ईगल ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू के जरिए भूमिगत खनन, भारी मशीनरी और वाहनों में ग्रीन हाइड्रोजन व अन्य स्वच्छ ऊर्जा समाधानों की संभावनाओं का अध्ययन किया जा रहा है।
कंपनी के अनुसार ये प्रयास उसके नेट जीरो 2050 या उससे पहले के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। हिंदुस्तान जिंक अपनी आगामी विकास रणनीति में स्वच्छ ऊर्जा को प्रमुख आधार बनाते हुए सस्टेनेबल तरीके से धातु उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading