24 News Update उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी तथा भारतीय शिक्षण मंडल, चित्तौड़ प्रांत–उदयपुर महानगर के संयुक्त तत्वावधान में वसंत पंचमी के अवसर पर माँ सरस्वती पूजन एवं वैचारिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। विभाग निदेशक प्रो. मंजू माण्डोत ने कहा कि वसंत पंचमी भारतीय ज्ञान परंपरा के पुनर्जागरण का पर्व है, जो शिक्षा को चरित्र निर्माण और राष्ट्रबोध से जोड़ता है। पूजा-अर्चना डॉ. कुलशेखर व्यास द्वारा संपन्न कराई गई। आयोजन में डॉ. भारत सिंह देवड़ा, डॉ. प्रदीप सिंह शक्तावत, डॉ. भरत सुखवाल, डॉ. दिलीप चौधरी, श्री दुर्गाशंकर, श्री मुकेश नाथ, श्री त्रिभुवन सिंह बमनिया, मानसी नागर, श्री मनोज यादव और चिराग दवे सहित संकाय सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं सामूहिक वंदे मातरम् के साथ हुआ।
बसंत पंचमी पर विद्या व भारतीय ज्ञान परंपरा का स्मरण

Advertisements
