24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय कनेरा में बसंत पंचमी के त्यौहार पर ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती माता की चित्रों पर विधिवत पूजन-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से आयोजन को आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया गया।
विधालय में कक्षा 1 से 11 वी तक की बालिकाओं ने भाग लिया और मां सरस्वती की पूजा की इस अवसर पर प्रधानाचार्या सावित्रि गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना और मां सरस्वती की पूजा के माध्यम से ज्ञान और विद्या की प्राप्ति के लिए प्रेरित करना है। बसंत पंचमी केवल ऋतु परिवर्तन का पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में ज्ञान, चेतना और नवजीवन का प्रतीक है। इसी दिन माँ सरस्वती की आराधना कर हम अपने जीवन में विद्या, विवेक और संस्कारों का आह्वान करते हैं। स्कूल में बसंत पंचमी पर कक्षा कक्ष में मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार का लाइव प्रसारण बालिकाओं ने सुना गया ।षिक्षक अभिभावक बैठक का साथ ही विधालय में कृष्ण भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इ्रन्द्र मल धाकड, योषोदा धाकड, कल्पना झंवर, लाड मेडम, हंसा धाकड, आषा भटी, स्वउेष , सुरेन्द्र कुमार मीणा, विधालय स्टॉफ , राहुल षर्मा अभिभावकगण सहित विधालय की अध्ययनरत बालिका उपस्थित रही।
बालिका कनेरा में बसंत पंचमी के त्यौहार पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई

Advertisements
