24 News Update डूंगरपुर। जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने पैसों के लालच में अपनी ही नाबालिग बेटी को गुजरात के चार अलग-अलग शहरों में बेच दिया। पिता ने घटना को छिपाने के लिए अपहरण का झूठा नाटक भी रचा। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर आरोपी पिता और उसके साथी दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। चौरासी थानाधिकारी राकेश कटारा ने बताया कि 23 मई को आरोपी पिता ने थाने में रिपोर्ट दी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 10 अप्रैल को बाजार जाने के बाद लापता हो गई। पूरे परिवार को गुमराह करते हुए पिता लगातार खोज का दिखावा करता रहा।बेटी ने वॉट्सएप कॉल कर खोली पोल24 अप्रैल को नाबालिग ने खुद वॉट्सएप कॉल कर पुलिस को बताया कि वह गुजरात में किसी अनजान कमरे में बंद है। उसने भगाने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड भी भेजा, जिसके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। चार दिन पहले पुलिस ने बायड, गुजरात से लड़की को सकुशल बरामद किया। पूछताछ में नाबालिग ने खुलासा किया कि उसे भगाया नहीं गया था, बल्कि उसके पिता और दलाल ने मिलकर उसे संतरामपुर, बायड, पाटन और मालपुर में चार बार अलग-अलग लोगों को बेच दिया। सभी जगह उसके साथ दुष्कर्म किया गया।पुलिस ने आरोपी पिता और दलाल को दबोचातत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पिता और दलाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसने पैसों के लिए बेटी का सौदा किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच जारी है। जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने मामले का खुलासा कर नाबालिग को छुड़ाया। पुलिस अब घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लगातार बारिश से तालाब लबालब, खेतों में पानी भरने से किसान परेशान आदिवासी जिलों में 1800 करोड़ रुपए का बैंक फर्जीवाड़ा उजागर, सांसद ने DGP को लिखा पत्र