24 News Update उदयपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने आगरा कैंट–असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20178/20177) के नियमित संचालन की घोषणा की है। इस ट्रेन के शुरू होने से आगरा, कोटा संभाग और मेवाड़ क्षेत्र के बीच सीधी कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 20178 आगरा कैंट से 8 अप्रैल 2026 से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 20177 असारवा से 9 अप्रैल 2026 से गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को रवाना होगी।

यह रहेगा प्रमुख रूट और समय
आगरा कैंट से शाम 6:45 बजे रवाना होकर ट्रेन गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोराय पाटन, बूंदी, मांडलगढ़ होते हुए चंदेरिया पहुंचेगी। इसके बाद यह मेवाड़ क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों मावली जंक्शन, राणा प्रताप नगर और उदयपुर सिटी से होकर गुजरते हुए डूंगरपुर, शामलाजी रोड और हिम्मतनगर होते हुए असारवा पहुंचेगी।

वापसी में असारवा से दोपहर 3:00 बजे रवाना होकर ट्रेन इसी मार्ग से होते हुए अगले दिन सुबह 7:15 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। इस ट्रेन के नियमित संचालन से उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और डूंगरपुर क्षेत्र के यात्रियों को आगरा और गुजरात के बीच सीधा, तेज और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा। खासतौर पर पर्यटन, व्यापार और शिक्षा से जुड़े यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

कोच संरचना
ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिनमें 9 सामान्य श्रेणी, 10 स्लीपर, 2 तृतीय एसी, 1 द्वितीय एसी और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह सेवा ग्रीष्मकालीन यातायात दबाव को देखते हुए शुरू की गई है, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और यात्रा सुविधा मिल सके।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading