सर्वाधिक 3,41,001 रुपए राशि की बोली लगाकर मुकेश कुमार डडवाड़िया पुत्र बन्ना लाल फुलिया कलां ने मंदिर पर कलश चढ़ाया 24 News Update भीलवाड़ा. भीलवाड़ा जिले के फुलिया कलां में रेगर समाज के आसपास के समस्त डडवाड़िया परिवार द्वारा तालाब किनारे कुलदेवी माता का विशाल मंदिर का निर्माण करवाया गया।3 मई 2025 रात्रि को अंटाली निवासी संत राजमल महाराज की अध्यक्षता में मंदिर प्रांगण में विशाल सत्संग का आयोजन रखा गया।जिसमें संत नानूराम महाराज फुलिया कला, शंकर महाराज देवलिया कला, भागू राम बरसनी, मदन लाल रहड़, फूलचंद देवली, भेरुलाल, शंकर लाल फुलिया कला, गरीबदास सरवाड़, आनंदी राम सांगरिया, सुखदेव कालियास , रामलाल शकरगढ़ आदि संतों ने समय अनुसार गुरु महिमा, सत्संग महिमा, भक्ति महिमा एवं चेतावनी के भजन प्रवचन प्रस्तुत किये।संत राजमल महाराज ने कहा सत्संग से आपसी भाईचारा बढ़ता है। मानव में अच्छे संस्कार आते हैं। गुरु के प्रति सम्मान की भावना बढ़ती है। दुर्व्यसन का परित्याग करता है। अतः सत्संग लाभ लेना चाहिए।जिसमें 4 मई 2025 को मंदिर पूर्णाहुति वैदिक मंत्रोचार से गायत्री परिवार के शकरगढ़ के प्रधानाचार्य रामलाल गढ़वाल एवं शिवराज जाड़ोटिया, लादूराम सलावंडिया द्वारा वैदिक मंत्रोचार से करवा करवाया गया।जिसमें सर्वाधिक 3,41,001 रुपए राशि की बोली लगाकर मुकेश कुमार डडवाड़िया पिता रामलाल डडवाडिया फुलिया कलां ने मंदिर पर कलश चढ़ाया गया। वहीं प्रधान कुण्ड मोहन लाल पिता रामलाल डडवाडिया ने 52151की सहयोग राशि प्रदान कीसामाजिक कार्यकर्ता भामाशाह और जनप्रतिनिधियों का सम्मान4 मई को ही मंदिर प्रांगण में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले, मंदिर में आर्थिक सहयोग करने वाले भामाशाह, जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी किया गया। जिसमें अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री धीरज गुर्जर, विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार रेगर, भिनाय उपखंड अधिकारी सुनील कुमार जिंगोनिया, भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष कैलाश देवतवाल, रतनलाल मुंडेतिया शाहपुरा, फुलिया कलां सरपंच जसवंत राव, अक्षय कुमार गुर्जर, कबीर कुरैशी, किशन गोदारा, मुकेश कुमार पूर्व सरपंच, शिवराज माली धनोप, पूर्व धानेश्वर अध्यक्ष मंगलचंद डडवाड़िया, युवा नेता महावीर कुमावत सांगरिया, प्रधान जाट सणगारी, प्रधानाचार्य हरकचंद बारोलिया, गुलाबपुरा ब्रांच अध्यक्ष गणपत लाल तुनगरिया, पूर्व गुलाबपुरा ब्रांच अध्यक्ष पूरणमल उज्जैनिया, धानेश्वर ब्रांच अध्यक्ष रामस्वरूप जलुथरिया, सुखदेव आरटियाकबीर कुरेशी मोहम्मद पत्रकार, रंगलाल बलाई पत्रकार, सुरज वर्मा पत्रकार व समाजसेवी बिजयनगर आदि अतिथियों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर, साफा बंधाकर कार्यकारिणी के सदस्य पूरणमल डडवाड़िया, मंगलचंद,रामचंद्र, दुर्गा लाल,चांदमल,बीरमलाल,छगनलाल,सुखदेव,परमेश्वर,कन्हैयालाल,रामकरण,शांतिलाल,रामदेव, प्रभु लाल,ओमप्रकाश,रामधन,उदय लाल समस्त डडवाडिया परिवार ने स्वागत किया।राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहादेवी देवताओं के मंदिर निर्माण के साथ हमें शिक्षा के मंदिर में भी आर्थिक सहयोग देना चाहिए। जिससे समाज के बालक – बालिकाएं पढ़कर अपने पैरों पर खड़े हो सके। रोजगार प्राप्त कर अपना, परिवार, माता-पिता समाज, गांव, देश का नाम रोशन कर सके।जिलाध्यक्ष कैलाश देवतवाल ने कहासामाजिक कार्यक्रम समारोह करते रहना चाहिए।जिससे समाज में आपसी प्रेम भावना बढ़ती है।उपखंड अधिकारी सुनील कुमार हीगोनिया ने उद्बोधन में कहाहमें संतान को संस्कारवान बनाना चाहिए।जिससे संतान शिक्षा ग्रहण कर माता-पिता के सपनों को साकार कर सके। समाज की कुरीतियों को खत्म करते हुए युवा पीढ़ी शिक्षा के क्षेत्र में समाज को अग्रेषित करेंविधायक प्रत्याषी नरेंद्र कुमार रेगर ने कहाहमें एकजुट होकर समस्याओं का समाधान करना चाहिए। सभी स्तर के भाइयों को साथ लेकर समाज के विकास में भागीदार बने। असफल होने पर हताश नहीं होए, उन्हें प्रयास कर सफलता की ओर बढ़ना चाहिए। नकारात्मक विचारों को छोड़कर सकारात्मक की ओर बढ़ना चाहिए।मंच का संचालन प्रभु लाल बादल एवं बीरमलाल डडवाड़िया ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation झालावाड़ में थाना सदर पुलिस की कार्रवाई : अवैध खनन की रिपोर्टिंग कर रहे एनडीटीवी के रिपोर्टर एवं कैमरामैन पर अज्ञात बदमाशों ने की पत्थर बाजी पुलिस ने घटना का खुलासा कर तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार पाली में बेटे की शादी से पहले पिता की दुखद मृत्यु: गाय को बचाने की कोशिश में ट्रेन की चपेट में आए