24 News Update जयपुर/उदयपुर। होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा के लिए आगराकैंट–असारवा–आगराकैंट स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है, जो सप्ताह में पांच दिन चलेगी। यह ट्रेन राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए खास राहत लेकर आएगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस वर्ष होली के दौरान पिछले साल की तुलना में रिकॉर्ड संख्या में स्पेशल रेल सेवाएं चलाई जा रही हैं। अब तक रेलवे द्वारा 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को नोटिफाई किया जा चुका है, जबकि अन्य स्पेशल सेवाएं चरणबद्ध तरीके से घोषित की जा रही हैं।आगराकैंट–असारवा स्पेशल का शेड्यूलगाड़ी संख्या 01919 आगराकैंट–असारवा स्पेशलदिनांक 1 मार्च से 29 मार्च 2026 तक (कुल 21 ट्रिप)प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवारआगराकैंट से प्रस्थान: 18.10 बजेअसारवा आगमन: अगले दिन 11.10 बजेगाड़ी संख्या 01920 असारवा–आगराकैंट स्पेशलदिनांक 2 मार्च से 30 मार्च 2026 तक (कुल 21 ट्रिप)प्रत्येक सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवारअसारवा से प्रस्थान: 14.50 बजेआगराकैंट आगमन: अगले दिन 07.45 बजेइन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहरावफतेहपुर सीकरी, रूपबास, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोरायपाटन, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मावली, राणा प्रतापनगर, उदयपुर सिटी, जावर, सेमारी, डूंगरपुर, शामलाजी रोड और हिम्मतनगर।कोच संरचनाइस स्पेशल ट्रेन में कुल 23 डिब्बे होंगे, जिनमें—02 थर्ड एसी10 स्लीपर कोच09 साधारण कोच02 गार्ड डिब्बेरेलवे अधिकारियों के अनुसार, होली के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों के अपने गृह जिलों की ओर जाने की संभावना को देखते हुए यह रेलसेवा चलाई जा रही है, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट और सुगम यात्रा की सुविधा मिल सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महाराणा प्रताप सेना ने निभाया फर्ज, अज्ञात पुरुष का कराया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार अवैध डीजल भण्डारण कर विक्रय करते 1 आरोपी गिरफ्तार, 880 लीटर डीजल जब्त