24 News Update उदयपुर। राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय में सायंकालीन विद्यार्थियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘रस-रंग 2025-26’ का समापन उत्साह और उल्लास के साथ संस्थान के सभागार में हुआ। खेल मैदान से लेकर मंच तक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर आयोजन को यादगार बना दिया।
समापन समारोह के प्रारंभ में अधिष्ठाता डॉ. एस.बी. नागर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि रस-रंग केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मंच है।
खेलों से मिलता है जीवन को दिशा देने का आत्मविश्वास
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने कहा कि विद्यार्थियों का समग्र विकास केवल पुस्तकीय ज्ञान से संभव नहीं है। शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल और सह-शैक्षणिक आयोजनों में भागीदारी से शरीर स्वस्थ रहता है और व्यक्तित्व में निखार आता है।
उन्होंने कहा कि खेलों से टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और धैर्य विकसित होता है, जो जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम
तीन दिनों तक चले खेल मुकाबलों में विद्यार्थियों ने दमखम और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़: पुरुष वर्ग – सुभाष चंद मीणा, महिला वर्ग – रवीना डांगी, 400 मीटर दौड़: गिरिराज उपाध्याय, रवीना डांगी, गोला फेंक: सचिन कुमार, रीना कुमारी, लंबी कूद: सूरज शर्मा, भाविका कंवर, तश्तरी फेंक: सचिन कुमार, रीना कुमारी, वॉलीबॉल: सुमित पालीवाल, क्रिकेट प्रतियोगिता: गिरिराज उपाध्याय की टीम प्रथम रही
सांस्कृतिक और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में भी चमके विद्यार्थी
रस-रंग 2025-26 में खेलों के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं बौद्धिक गतिविधियों में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई— मेहंदी: कविता त्रिपाठी, रंगोली: हिनल टेलर, आशुभाषण: सोनू राठौड़, एकल गायन: हर्षित पालीवाल
समूह नृत्य: तेजस्वी, शतरंज: अमित यादव, गरिमा गर्ग, कैरम: विक्रम कुमार बरेरा, शैली सोलंकी, शिक्षक-कर्मचारी और विद्यार्थियों की रही सक्रिय भागीदारी, इस अवसर पर डॉ. युवराज सिंह राठौड़, डॉ. विनस व्यास, डॉ. जयसिंह जोधा, डॉ. हितेश गंधर्व, बलिराम, डॉ. भावना, डॉ. शिवांगी, ठाकुर वर्मा, प्रभा चतुर्वेदी, डॉ. नेहा, ममता, नीलू, किरण, अनीता, अजयपाल, पुरखा राम, पुनीत, सुशील कुमार सचान, डॉ. धीरेन्द्र, डॉ. दीपेश वत्स, मूर्तजा अली, इंद्र लौहार, रमेश सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.