24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के आसपुर मार्ग, लोहारिया तालाब के सामने स्थित कान्हडदास धाम रामद्वारा में रविवार को आद्याचार्य स्वामी श्री रामचरण महाराज का 307वां अवतरण दिवस मनाया जाएगा।
रामद्वारा सेवा समिति के अध्यक्ष सुधीर वाडेल ने बताया कि समिति के तत्वावधान में कान्हडदास धाम रामस्नेही आराधना स्थल बड़ा रामद्वारा में संत कीर्ति रामजी के सानिध्य में रविवार को प्रातः 10 बजे रामस्नेही संप्रदाय के प्रवर्तक स्वामी श्री रामचरणजी महाराज का 307वां अवतरण दिवस मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रातः स्वामी रामचरणजी महाराज की छवि का पूजन, गुरुवाणी, अणवैद पाठ एवं भजन कार्यक्रम आयोजित होंगे। समिति के अध्यक्ष सुधीर वाडेल, बलदेव सोमपुरा, दामोदर दलाल, जगदीश गुप्ता, विष्णु भासरिया, नाथू परमार, विष्णु दोसी, सुरेंद्र शर्मा, भारत शर्मा एवं रामद्वारा सेवा समिति के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में रामस्नेही भक्त भाग लेंगे।
रामचरण महाराज का अवतरण दिवस कल मनाया जाएगा

Advertisements
