24 News Update उदयपुर। पवित्र माह रमजान का महीना दाऊदी बोहरा समुदाय के हिजरी कैलेंडर के अनुसार आज 17 फ़रवरी 2026 बरोज़ मंगलवार शुरू हुआ। इस माह में समाजजन पूरे महीने के रोज़े रख कर सभी पांचो वक्त की नमाज़ मस्जिदों में अदा करते है। इस माह में मस्जिदों में नमाज़ियों की चहल पहल और इफ्तारी के समय मुस्लिम मोहल्लो की रौनक पूरे परवान पर होती है।दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मनसूर अली ओड़ावाला ने बताया की रसूलपुरा, वजीहपुरा, मोहियदपुरा, खानपुरा, चमनपुरा, खांजीपीर, खारोल कॉलोनी और पुला स्थित हॉल में प्रतिवर्ष की भांति रमज़ान की नमाज़ अदा की जाएगी। इस माह में रोज़े, इबादत, ज़कात और सदका (दान) देने का विशेष महत्व है।दाऊदी बोहरा जमाअत के सचिव फ़िरोज़ हुसैन टीन वाला ने बताया कि आज (17 फ़रवरी) से आगामी 30 दिनों तक समाजजन रोज़े और इबादत में मशगूल रहेंगे। सभी मस्जिदों में नमाज़ और इबादत की तैयारियां पूरी कर ली गई है।वहीँ दाऊदी बोहरा जमाअत के अध्यक्ष इक़बाल हुसैन रस्सावाला ने बताया कि रमज़ान माह में 22 तारीख यानि 10 मार्च 2026 को लैलतुल कद्र की रात मनाई जाएगी जबकि आखिरी जुमा यानि जुमातुल विदा 25 रमज़ान (13 मार्च 2026) को मनाया जायेगा। 30 रोज़े पूरे होने पर ईद उल फ़ित्र का त्यौहार गुरुवार 19 मार्च 2026 को मनायाजायेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गोवर्धन विलास में तेज साउंड से ध्वनि प्रदूषण, युवक के खिलाफ कार्रवाई सोनल सिंघवी बनी फागोत्सव क्वीन