24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। मानस मंडल सेवा संस्थान सागवाडा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी व हनुमान जन्मोत्सव हर्षे उल्लास के साथ मनायेगा। आयोजन को लेकर हुई बैठक। मानस मंडल सेवा संस्थान परिवार की रविवार देर शाम को सुथारवाडा में स्थित शिक्षाविद्व देवशंकर सुथार के निवास पर आयोजन को लेकर बैठक हुई। बैठक के प्रारम्भ में जितेन्द्र सुथार/ देवशंकर जी सुथार की तरफ से मंडल के परिवार को स्नैह भोज कराया गया। बैठक के प्रारंभ में हनुमान चालीसा पाठ किया गया। बैठक मंडल के अध्यक्ष पूर्व पार्षद किशोर भावसार की अध्यक्षता,शिक्षाविद्ध देवशंकर सुथार,दामोदर गोगरोत के अतिथ्यि में आयोजित हुई। मंडल के सचिव जितेन्द्र भट्ट ने सदस्यों का स्वागत व अभिनंदन के पश्चात कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि मंडल की स्थापना के पश्चात पिछले कई वर्षों से हनुमान जन्मोत्सव पर पेट्रोल पंप स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगन पर दिन में ठंडा पेय शरबत वितरण व रात्रि को भव्य सुंदरकांड पाठ किया जाता हैं तो इस वर्ष भी उक्त कार्यक्रम 1अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। मंडल अध्यक्ष किशोर भावसार के निर्देशन में इस हेतु शरबत वितरण व्यवस्था,टेंट व्यवस्था, पानी व्यवस्था व अन्य व्यवस्था हेतु कमेटिया बना कर कार्य सुपुर्द किया गया। मंडल उपाध्यक्ष जितेन्द्र सुथार ने मंडल के आगामी कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि नगर में धार्मिक स्थल,श्मशान घाट, सरकारी संस्थानों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों में लोगों के बैठनें के लिए सीमेंट के बेंच लगवाने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से स्वीकार करते हुए हनुमान जन्मोत्सव पर क्रियान्वित हेतु अनुमोदन किया गया।ें राधे राधे महिला मंडल के सदस्य संगीता भावसार, ममता सोमपुरा, दीप्ति भट्ट,अंबिका, भावना, भारती,सुनीता, रंजना, सोनल, नयना कुंवर सहित अन्य सदस्यों ने भजन कीर्तन व गरबा रास किया। चार्ज हस्तांतरण के तहत सुरेशचंद्र भट्ट ने अपनी स्वेच्छा से मंडल के कोषाध्यक्ष का चार्ज भरत भट्ट को सुपुर्द किया। कोषाध्यक्ष ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।मंडल के चेतन गोगरोत ने 27 मार्च 26 को रामनवमी के पावन पर्व पर मंडल द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के कटारवाड़ा स्थित बिड़ला मंदिर में भजन संध्या का आयोजन रखने की बात कही जिस पर सभी सदस्यों ने पूर्ण उत्साहपूर्वक व विशाल रूप से मनाए जाने का निर्णय लेते हुए क्षमता अनुसार सदस्यों को दायित्व दिए गए। आशीर्वचन के रूप में शिक्षाविद देवशंकर सुथार व वरिष्ठ नागरिक दामोदर गोगरोत ने मंडल के कार्यों की सराहना की।बैठक का संचालन नकुल गोगरोत ने किया व आभार जुगलकिशोर सोनी ने माना। इस अवसर पर नरेश भट्ट शिवलहरी,ललित मिस्त्री, जितेन्द्र कलाल, कमलेश रावल, कर्मवीर सिंह राठौड़, विनोद गर्ग,भगू दर्जी, निलेश गामोट,रोहित भगत, नरेंद्र पंचाल,सौरभ भट्ट, उमेश कलाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आचार्य पुलक सागरजी महाराज ससंघ का पाडवा में प्रवेश आज वागड की अयोध्या नगरी भीलूडा रघुनाथजी मंदिर परिसर में रामनवमी हर्षेै उल्लास के साथ मनाई जायेगी हुई बैठक