24 News Update वल्लभनगर । राजीव गांधी पंचायती राज संगठन उदयपुर ग्रामीण की ओर से ग्राम पंचायत हिंता मुख्यालय पर पंचायती राज दिवस पर स्वराज संवाद कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम सभा ,पंचायती राज की शक्तियों व स्वराज की स्थापना पर चर्चा कर स्वराज सारथी के रूप में युवाओं का चयन किया जो गाँव गाँव स्वराज संकल्प को लेकर जन जागृति अभियान चलाएंगे व पंचायती राज में सबको चुनाव लड़ने का हख मिले , किसी को संतान या शिक्षा के नाम से वंचित ना रखे ये प्रस्ताव पास किया गया ।। साथ ही 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगांव में हुई कायराना आतंकी घटना में शाहिद हुए सभी नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया है।इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संघटन के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष माधव लाल अहीर , वल्लभनगर ब्लॉक अध्यक्ष हमेर सिंह झाला , भींडर ब्लोक अध्यक्ष अमरचन्द मीणा ,कांग्रेस मंडल अध्यक्ष भवँर सिंह शक्तावत ,पुर्व जिला परिषद सदस्य शंकर मीणा , मदन अहीर , विनोद चौबीसा , लक्ष्मी लाल चौबीसा ,ओम प्रकाश लोहार , वार्ड पंच राजेंद्र चौबीसा , रतन सरगरा ,सतु चौधरी भेरू गाडरी सहित सैकड़ों ग्राम वासी उपस्थित रहे
पंचायती राज दिवस पर राजीव गांधी पंचायत का संगठन द्वारा स्वराज संवाद कार्यक्रम आयोजित

Advertisements
