Site icon 24 News Update

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में हंसराज रैगर को बड़ी जिम्मेदारी, स्टेट कोऑर्डिनेटर नियुक्त

Advertisements

24 News Update शाहपुरा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन-राजस्थान में हंसराज रैगर को स्टेट कोऑर्डिनेटर पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन की नियुक्ति समिति एवं राष्ट्रीय प्रभारी की अनुशंसा पर, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार तथा गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन उपरांत की गई है।
हंसराज रैगर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति 2 वर्ष अथवा आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।नियुक्ति के साथ ही उनका कार्यक्षेत्र आसींद विधानसभा, जिला भीलवाड़ा निर्धारित किया गया है, जहां वे प्रभारी के रूप में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि हंसराज रैगर संगठन की आचार संहिता का पूरी निष्ठा के साथ पालन करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठित करेंगे और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Exit mobile version