Site icon 24 News Update

पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के निंबाहेड़ा विधानसभा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर कैलाश साहू एवं नगर अध्यक्ष पद पर रोमी पोरवाल को किया नियुक्त

Advertisements

कांग्रेसजनों में हर्ष की लहर,किया पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना का आभार व्यक्त

कविता पारख


24 News Update निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक अध्यक्ष पद पर ग्राम पंचायत कोटड़ीकला के पूर्व सरपंच कैलाश साहू एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन निंबाहेड़ा विधानसभा के नगर अध्यक्ष पद पर निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान पार्षद रोमी पोरवाल को नियुक्त किया गया है।
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ,सुनील पंवार,प्रदेश अध्यक्ष डॉ,सी,बी,यादव एवं प्रदेश संगठन महासचिव ओमकार वर्मा ने उक्त नामों का अनुमोदन कर राजस्थान प्रदेश के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के निंबाहेड़ा विधानसभा अध्यक्ष पद पर पूर्व सरपंच कैलाश साहू तथा नगर अध्यक्ष पद पर निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान पार्षद रोमी पोरवाल को मनोनीत किया गया है।
उक्त पदों पर नवनियुक्त राजीव गांधी पंचायती राज संगठन निंबाहेड़ा विधानसभा के ब्लाक अध्यक्ष पद पर कैलाश साहू एवं नगर अध्यक्ष पद पर रोमी पोरवाल के मनोनयन पर निंबाहेड़ा क्षेत्र के समस्त कांग्रेसजनों,जनप्रतिनिधियों,अग्रिम संगठनों से जुड़े समस्त पदाधिकारीगण,ईष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों में उक्त नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। साथ ही उक्त नियुक्ति पर क्षेत्र के समस्त कांग्रेसजनो ने राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनील पंवार,प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सी.बी.यादव,प्रदेश संगठन महासचिव ओमकार वर्मा एवं चित्तौड़गढ़ ज़िला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी का कोटि कोटि आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Exit mobile version