24 News Update उदयपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को उदयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आयोजक मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस धार्मिक अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। मंदिर परिसर में धार्मिक श्रद्धा और संगठनात्मक एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। ट्रांसपोर्ट नगर संगठन के समस्त पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नेता भारी संख्या में उपस्थित रहे। इस आयोजन में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से प्रमोद सामर, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ पूर्व देहात जिलाध्यक्ष भंवरसिंह पंवार ट्रांसपोर्ट नगर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत महामंत्री मनोर सिंह, शिवदान सिंह देवड़ा, अशोक नागदा, शांतिलाल सोलंकी, दीपक माली,
देवीसिंह, सुरेश शर्मा, मांगीलाल व्यास, मोहन पटेल सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम का ग्राम पंचायत बेड़वास की ओर से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय निवासियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक, सामाजिक और पर्यावरणीय चेतना का प्रेरक संगम बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और ट्रांसपोर्ट नगर संगठन के समस्त पदाधिकारियों का संगठित प्रयास देखने को मिला।
उदयपुर में राजेन्द्र राठौड़ ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, बेड़वास ग्राम पंचायत ने किया भव्य स्वागत

Advertisements
