24 News Update उदयपुर. सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर सोमवार को अल्प प्रवास पर उदयपुर पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने डबोक हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. विजय विप्लवी, तथा भाजपा नेता प्रमोद बारेगामा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
राज्यपाल ने जताया शोक, परिजनों से की भेंट
इसके पश्चात राज्यपाल माथुर सर्किट हाउस से सीधे उद्योगपति सलिल सिंघल के निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने स्व. श्रीमती सरस्वती सिंघल के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वे पूर्व महापौर रजनी डांगी के निवास पर गए और स्व. वीरेन्द्र डांगी के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे साथ
राज्यपाल माथुर के साथ शोक संवेदना कार्यक्रमों में अनेक भाजपा पदाधिकारी और वरिष्ठजन भी शामिल हुए। इनमें शामिल थे: विधायक ताराचंद जैन, पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरसिंह पंवार, पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी, पूर्व पार्षद दिग्विजय श्रीमाली, डॉ. विजय विप्लवी, डॉ. कुंजन आचार्य, पुरुषोत्तम सुखवाल, राजेश स्वर्णकार, ऋषि श्रीमाली, गोटूलाल कंसारा आदि की मौजूदगी रही।
सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर का एयरपोर्ट पर स्वागत, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात

Advertisements
