– माथे साजे बोरलो, पेरा में पायल….राजस्थानी गीतों पर झूम उठा उदयपुर
– चूड़ी चमके रे…की धुन पर थिरकी परंपरा, नृत्य प्रतियोगिता में दिखा राजस्थान का रंग
– सांस्कृतिक धरोहर को संजोती जैन समाज का रंगारंग राजस्थानी नृत्य प्रतियोगिता सम्पन्न
– श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव में आयोजनों की श्रृंखला
24 News Update उदयपुर। राजस्थानी लोकगीतों की मधुर धुनों पर सजी एक रंगारंग सांस्कृतिक संध्या में परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। माथे साजे बोरलो.. से लेकर जट चौमासो लाग्यो रे… जैसे लोकप्रिय गीतों पर जैन समाज की महिलाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौका था सकल जैन समाज उदयपुर की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के 20 दिवसीय आयोजनों की श्रृंखला में गुरुवार को सकल जैन समाज के विभिन्न महिला संगठनों द्वारा राजस्थानी गीतों पर नृत्य प्रतियोगिता आयोजन किया गया।
महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि 100 रोड स्थित शुभ केसर गार्डन में भारतीय जैन संघटना लेडिज विंग एवं जैन जागृति सेन्टर लेडिज विंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राजस्थानी गीतों पर नृत्य प्रतियोगिता में राजस्थानी परम्परा, उत्साह और सांस्कृतिक समृद्धि का भव्य संगम देखने को मिला। नृत्य प्रतियोगिता में जैन समाज की महिलाओं ने 20-20 सदस्यों के 20 ग्रुप बनाकर आकर्षक रूप से राजस्थानी नृत्य कर सैकड़ों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
– प्रतियोगिता में इन महिला मण्डलों ने लिया भाग
भारतीय जैन संघटना लेडीज विंग अध्यक्षा मीना कावडिय़ा व जेजेसी लेडिज विंग की अध्यक्ष नीता छाजेड़ ने बताया कि प्रभा बहु मण्डल ग्रुप ने जट चौमासो लाग्यो रे…, जैन जागृृति महिला मंच गु्रप ने चुडी चमके रे…. सुभाष नगर महिला प्रकोष्ठ ग्रुप ने थाने काजलिया बनालू…, जेएसीजी प्लेटिनम ग्रुप ने टूटे बाजू बंध री लूम…., बीजेएस लेडिज विंग ग्रुप ने पल्लो लटके रे मारो…., वण्डर वुमेन ग्र्रुप ने चीरमी रा डाला चार…, ओसवाल क्वीन्स ग्रुप ने माथे साजे बोरलो, पेरा में पायल…., श्रमण संघ महिला मण्डल सेक्टर 4 ग्रुप ने मिश्री का बाग लगा दे, जेजेसी क्वीन गु्रप ने म्हारे लेहरिया रा नौ सो रूपया रोकडा सा…, चित्तौडा महिला मण्डल ग्रुप ने मिश्री सु मिठी बाता थारी…, त्रिशला महिला मण्डल ग्रुप ने आया आया तीज त्योहार…, महावीर जैन श्वेताम्बर महिला मण्डल से. 14 ने ओर रंग दे ओजू रंगे दे…, सास बहु बेटी दशा नरसिंहपुरा समाज से. 3,4,5 ग्रुप ने गोरबंध नखरालो…, शांतिनाथ कांच मंदिर अशोक नगर ग्रुप ने मेहंदी राचण लागी…, हमराही मण्डल ग्रुप ने कालिया कुद पडियो मेला में… व पारसनाथ महिला मण्डल ग्रुप ने म्हारे हथेलिया रे बीच छाला आदि राजस्थानी गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति देकर दर्शक दीर्घा में बैठे श्रावक-श्राविकाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भारतीय जैन संघटना के अध्यक्ष दीपक सिंघवी व जेजेसी अध्यक्ष अरूण मेहता ने बताया कि जैन गरबा और डांडिया समारोह में कार्यक्रम के प्रायोजक कपिल- अंंजली सुराणा व सम्मानीय अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी, उपरणा और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। संघटना के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र गजावत व जेजेसी कार्यकारी अध्यक्ष नितिन लोढ़ा ने बताया कि निर्णायक दीपक दीक्षित व अशोक राव द्वारा दिए निर्णय के अनुसार प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे ग्रुप को क्रमश: 15000, 11000 व 7000 के नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। इस दौरान निर्णायकों का भी मेवाड़ी पगड़ी, उपरणा व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में राजकुमार फत्तावत, कुलदीप नाहर, यशवंत आंचलिया, जेएसजी मेवाड़ रीजन चेयरमैन अरुण मांडोत, अशोक कोठारी , विजयलक्ष्मी गलुण्डिया, नितिन लोढ़ा, भूपेंद्र गजावत, ललित कोठारी, वीरेंद्र महात्मा, सोनल सिंघवी, प्रिया झगड़ावत नीतू गजावत, रचिता मोगरा, आदि उपस्थित थे।
– विभिन्न महिला संगठनों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन आज
श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनल सिंघवी और महामंत्री प्रिया झगड़ावत ने बताया कि महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार 27 मार्च को श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की ओर से सकल जैन समाज की विभिन्न महिला संगठनों का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन स्थानीय शुभ केसर गार्डन में शाम 6.30 बजे आयोजित होगा।
राजस्थानी गीतों की गूंज में सजी संस्कृति, जैन समाज की महिलाओं ने बिखेरा रंग

Advertisements
