जयपुर, 20 जनवरी। गणतंत्र दिवस–2026 राजस्थान पुलिस के लिए गर्व, सम्मान और उपलब्धियों का प्रतीक बनने जा रहा है। प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक दक्षता में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 45 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस वर्ष 26 जनवरी को विशेष अलंकरणों से नवाजा जाएगा। यह भव्य सम्मान समारोह पुलिस मुख्यालय (PHQ) परिसर में आयोजित होगा, जहां महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा स्वयं चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति प्रदान करेंगे। गृह मंत्रालय सेवा पदक और DGP डिस्क से होगा सम्मान महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) एस. परिमला द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, इन चयनित अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा स्वीकृत उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक, डीजीपी डिस्क तथा प्रशस्ति-रोल प्रदान किए जाएंगे। वहीं मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों को उनके निष्ठापूर्ण एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सेवाओं का सम्मान इस समारोह में राजस्थान पुलिस के कई वरिष्ठ और प्रतिष्ठित अधिकारियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और विशिष्ट सेवाओं के लिए अलंकृत किया जाएगा। सम्मानित होने वालों मेंडीजीपी एसीबी गोविंद गुप्ता,एडीजी एस. सेंगाथिर, बिपिन कुमार पांडेय, आलोक कुमार वशिष्ठ,संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS), नई दिल्ली,लता मनोज कुमार, प्रफुल्ल कुमार,महानिरीक्षक पुलिस, CISF नई दिल्ली नवज्योति गोगोई,विकास कुमार, अजयपाल लांबा, अंशुमन भौमिया, राहुल प्रकाश, अनिल कुमार टांक और डॉ. रवि प्रमुख रूप से शामिल हैं। DIG, SP और ASP स्तर के अधिकारी भी सूची में सम्मान सूची में उप महानिरीक्षक पुलिस अजय सिंह, प्रदीप मोहन शर्मा, दीपक भार्गव, विकास शर्मा, मनोज कुमार, आनंद शर्मा, राजन दुष्यंत और शंकर दत्त शर्मा के साथ-साथपुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी, डॉ. दीपक यादव,उप सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय (भारत सरकार) हर्षवर्धन अग्रवाल,राजर्षि राज वर्मा, ज्येष्ठा मैत्रयी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनस्वी चौधरी और सुनीता मीना,तथा वित्तीय सलाहकार डॉ. प्रीति शर्मा का नाम भी शामिल है। मंत्रालयिक संवर्ग को भी मिलेगा मंच और सम्मान राजस्थान पुलिस की प्रशासनिक रीढ़ माने जाने वाले मंत्रालयिक संवर्ग के 16 अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस अवसर पर प्रशंसा-पत्र से सम्मानित किए जाएंगे। इनमेंअतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अंजू शर्मा,सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार शर्मा,अजय सिंह जेफ, महेंद्र सिंह सोलंकी, देवकिशोर,वरिष्ठ सहायक भगवत सिंह मीना, गिरीश पाल सिंह, नयन राणावत, विजय सिंह भाटी, द्रोपति स्वामी, भूपेंद्र सिंह, गणेश राम बिजारणियां,तथा कनिष्ठ सहायक सुमित गोदारा, सीता जाखड़, मोहित व्यास और राहुल यादव शामिल हैं। सुबह 7:30 बजे अनिवार्य उपस्थिति सम्मानित होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 26 जनवरी को प्रातः 7:30 बजे पुलिस मुख्यालय में उपस्थित होने के निर्देश जारी किए गए हैं।यह समारोह न केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों का सम्मान होगा, बल्कि राजस्थान पुलिस की कार्यकुशलता, अनुशासन और समर्पण का जीवंत प्रदर्शन भी बनेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अनुशासन, आत्मबल और कौशल का उत्सव: 105 कराटे खिलाड़ियों को बेल्ट व प्रमाण-पत्र, मंच से दिया गया योग–मार्शल आर्ट को जीवनशैली बनाने का संदेश रस-रंग 2025-26: खेल, कला और नेतृत्व का उत्सव—तीन दिवसीय प्रतियोगिता का भव्य समापन