Site icon 24 News Update

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने चार सूत्री मांग पर ज्ञापन दिया

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने राजकीय जिला चिकित्सालय सागवाड़ा में चार सूत्री मांग पर विधायक शंकरलाल डेचा और पूर्व सांसद कनकमल कटारा को ज्ञापन दिया। अध्यक्ष सुरेश मीणा के नेतृत्व में ज्ञापन में बजट में वर्तमान में निर्माणाधीन ट्रोमा सेंटर, बेड संख्या वृद्धि, पद सृजन, मातृ शिशु इकाई स्थापना और नर्सिंग भत्ते की मांग की गई। इस अवसर पर स्नेहलता पंडया, देवेंद्र पाटीदार, लक्ष्मी चौबीसा, विनय मेहता, सुरेश भाटिया, राकेश बुनकर, रेखा डामोर, दिव्येश जैन, रमेश मालीवाड, नरेश गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version