24 News Update सलूंबर। जिले में जारी अच्छी बारिश ने जहां किसानों के चेहरे खिला दिए हैं, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में झरनों की रौनक लौट आई है। इसी क्रम में देवपुरा गांव स्थित बुजेश्वर महादेव धाम पर झरना बहना शुरू हो गया है, जिससे यह स्थान अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप में भी छा गया है। उदयपुर-सलूंबर मेगा हाईवे पर पलोदडा से जावरमाइंस मार्ग पर स्थित यह स्थल घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसा है। यहां करीब 100 फीट ऊंचाई से गिरता झरना सावन के पहले सोमवार से ही बह रहा है। झरने की गूंज और बहता पानी भक्तों व पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। बारिश के चलते पहाड़ी से बहता यह झरना न सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरती को निखार रहा है, बल्कि आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। शिवलिंग पर जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना का दौर भी चल रहा है। पर्यटकों के लिए यह स्थान ट्रेकिंग, फोटोग्राफी और प्रकृति के सान्निध्य का बेहतरीन विकल्प बन चुका है। सावन के हर सोमवार को यहां भक्तों की भीड़ और अधिक बढ़ने की संभावना है। अनुमान है कि यह झरना अगले तीन महीने तक इसी तरह बहता रहेगा। बुजेश्वर महादेव धाम अब बारिश के मौसम में आस्था और एडवेंचर का शानदार मिलन बिंदु बन गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हुनर की उड़ान: अमलोदा के होनहार विद्यार्थियों को मिला हवाई यात्रा का पुरस्कार दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर दिल्ली-अहमदाबाद की शैक्षणिक-सांस्कृतिक यात्रा डाया बांध में युवक की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी