Site icon 24 News Update

खाटू श्यामजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल रेलसेवाएं, रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी और जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

Advertisements

24 News Update उदयपुर। रेलवे द्वारा खाटू श्यामजी में आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा हेतु रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी एवं जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन आगामी जुलाई माह में किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार इन रेलसेवाओं का संचालन निम्नानुसार रहेगा—
रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा
गाड़ी संख्या 09637, रेवाड़ी-रींगस स्पेशल रेलसेवा दिनांक
05.07.25, 06.07.25, 10.07.25, 12.07.25, 13.07.25, 19.07.25, 20.07.25, 21.07.25, 24.07.25, 26.07.25 व 27.07.25 को (कुल 11 ट्रिप) रेवाड़ी से प्रातः 11.45 बजे रवाना होकर दोपहर 14.45 बजे रींगस पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा इन्हीं तिथियों को 15.05 बजे रींगस से रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवड़ा, नीम का थाना, कांवट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में कुल 10 डिब्बे (08 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बे) रहेंगे।

जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा
गाड़ी संख्या 09733, जयपुर-भिवानी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.07.25 से 31.07.25 तक (31 ट्रिप) प्रतिदिन प्रातः 07.00 बजे जयपुर से रवाना होकर दोपहर 14.20 बजे भिवानी पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.07.25 से 31.07.25 तक (31 ट्रिप) संध्या 16.05 बजे भिवानी से रवाना होकर रात्रि 23.25 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, मांवड़ा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में कुल 11 डिब्बे (09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बे) होंगे।

Exit mobile version