-श्री चारभुजा जी सेवा समिति एवं भाजपा भुवाणा मंडल भी बढाया हाथ-प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अन्य जगहों पर भी चलाएगा मुहिम 24 News Update उदयपुर। हरियाळो राजस्थान के तहत एक पेड मां के नाम मुहिम में राहडा फाउंडेशन की ओर से उदयपुर शहर के समीप लियो का गुडा गांव में पांच हजार वृक्षारोपण अभियान का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। करीब 16 बीघा के विशाल क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण किया जाएगा। इस मुहिम में बच्चों और महिलाओं ने भी बढ चढ कर हिस्सा लिया और एक पेड मां के नाम रोपित कर उसके संरक्षण का भी दायित्व लिया।राहड़ा फाउंडेशन के साथ इस महत्ती अभियान श्री चारभुजा जी सेवा समिति एवं भाजपा भुवाणा द्वारा भी संयुक्त रुप से सहयोग प्रदान किया। एक पेड़ मां के नाम हरियाळो राजस्थान के तहत वृक्षारोपण अभियान के तहत श्री चारभुजा की डोली लियो का गुड़ा में वृक्षारोपण किया जा गया जिसमें लगभग 5000 वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निदेशक शरद सक्सेना, री-सस्टैनिबिल्टी लि के अभिषेक ठाकुर, रवींद्र हैरियस प्रा. लि के प्रवीण चौकसी, हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण भाजपा उदयपुर के संयोजक प्रकाश अग्रवाल, भाजपा भुवाणा मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरीश शर्मा, महामंत्री महेंद्र सिंह देवड़ा, वरडा उपसरपंच निर्भय सिंह देवड़ा, समाजसेवी हरि सिंह देवड़ा, भंवर सिंह देवड़ा, गुलाब सिंह देवड़ा विक्रम सिंह, लाल सिंह, किशनसिंह देवडा, महेंद्र सिंह, जीवन गायरी, कल्याण सिंह, रूप सिंह, राजेंद्र सिंह देवड़ा, देवेंद्र सिंह, लहर सिंह एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन एवं महिलाएं उपस्थित रही।श्री चारभुजा जी सेवा समिति की करीब 16 बीघा जमीन पर यह अभियान प्रारंभ किया है जो उदयपुर में एक ही स्थान पर वृक्षारोपण का सबसे बडा अभियान है। इस मौके पर विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस अभियान से प्रकृति के साथ गांववासियों को भी खूब फायदा होगा। ऐसे अभियान निरंतर होने चाहिए जिससे पर्यावरण शुद्ध रहे एवं प्रकृति हरी भरी रहे एवं आसपास के क्षेत्र में हरियाली एवं खुशहाली फैलती रहे।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निदेशक शरद सक्सेना ने कहा कि विभाग इस तरह की गतिविधि की सराहना करता है और आने वाले दिनों में इस तरह के अभियान अन्य जगहों पर भी हो ऐसा प्रयास करेगा। उन्होंने राहडा फाउंडेशन द्वारा की गई पहल की सराहना की। भाजपा देहात जिला के पूर्व अध्यक्ष चंद्रगुप्तसिंह चौहान व प्रदीप रेवानी ने भी अभियान में पौधरोपण किया। इस मौके पर फाउंडेशन की ओर से संस्थापक अर्चनासिंह चारण, मधुबाला पूर्बिया, कुसुम लता सुहालका, आर्य शाह, यशवंत त्रिवेदी व गोपेश शर्मा ने भी एक पेड मां के नाम रोपित कर अभियान में भागीदारी की।बच्चों और महिलाओं में उत्सुकताइस अभियान के प्रति गांव की महिलाओं और बच्चों में गजब की उत्सुकता रही। महिलाओं ने अपने गांव को हरा भरा रखने के लिए इस अभियान में कई पौधे रोपे। स्कूली बच्चे जब वहां से गुजरे तो वे भी सघन अभियान में पहुंचे और अपनी मां के साथ खडे रहकर मां के नाम ही पौधा लगाया। बच्चों ने जब यह कहा कि वे इन पौधों को रोज पानी पिलाने आएंगे और संरक्षण करेंगे तो उपस्थित लोगों ने ताली बजाकर उनका मनोबल बढाया।राहडा का दूसरा बडा अभियानराहडा फाउंडेशन की ओर से इससे पूर्व अरावलीकी पहाडियों में 11 हजार वृक्षारोपण का महा अभियान चल चुका है। इस बार भी यह अभियान 11 हजार पौधरोपण का रखा गया है। फाउंडेशन की टीम अब तक छोटे-बडे अभियान में 30 हजार वृक्षारोपण कर चुकी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation संसद में मेवाड: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में कोचिंग की सुविधा आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने एंथे के 16 शानदार वर्षों का जश्न मनाते हुए एंथे 2025 लॉन्च किया