24 News Update उदयपुर। “इतना प्यारा है श्रृंगार तेरी, ले लूं नजर उतार… बांस की बंसुरिया पे गणों इतरावे… जो है अलबेला मद नैनो वाला…” जैसे मधुर गीतों की धुन पर जब राधा-कृष्ण के अलौकिक श्रृंगार से सजी-धजी जोड़ियों ने मंच पर एक-एक कर अपनी प्रस्तुतियां दीं, तो माहौल भक्तिमय हो उठा। उदयपुर जिला वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई द्वारा आयोजित इस महारास कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की 25 जोड़ियों ने भाग लेकर महारास के कई अद्भुत दृश्य जीवंत कर दिए।
महिला इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष पिंकी माण्डावत ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन अंबामाता स्थित महावीर साधना एवं स्वाध्याय भवन में तीन अलग-अलग राउंड में किया गया। महारास के दौरान सभी महिला सदस्यों के लिए हाऊजी खेल का भी आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम को और मनोरंजक बना दिया।
महिला इकाई की अध्यक्ष किरण विजयवर्गीय ने बताया कि निर्णायक के रूप में कथक आश्रम की चन्द्रकला चौधरी और डॉ. लक्ष्मी शर्मा मौजूद रहीं। सबसे पहले सजे-धजे राधा-कृष्ण की जोड़ियों का रैम्प वॉक राउंड हुआ। माथे पर मोर मुकुट, हाथों में कान्हा की बांसुरी, गुलाब की मालाएं, आकर्षक वस्त्र और आभूषणों से सजी जोड़ियों ने मंच पर आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद नृत्य राउंड में सभी जोड़ियों ने राधा-कृष्ण के गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। मंच पर कहीं रासलीला के दृश्य साकार हुए तो कहीं मटकी फोड़ने की अटखेलियों से कार्यक्रम का आकर्षण और बढ़ गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक सुशीला जागेटिया, सुमन लुणदिया, शिखा विजयवर्गीय, रेखा अग्रवाल और शिप्रा गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई।
महारास में मुख्य अतिथि के रूप में अंजली सुराणा, सुधा संजय अग्रवाल, लिसा खेतान, प्रेम मूंदड़ा और गांधारी खंडेलवाल सहित महिला इकाई की पदाधिकारी उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रथम विजेता जोड़ी के रूप में प्रिया गुप्ता-नेहा गुप्ता को सम्मानित किया। रनर-अप प्रिया मित्तल और दीपा खेतान रहीं, जबकि सेकंड रनर-अप का खिताब प्रिया गुप्ता और अमिता गट्टानी को मिला।

महारास में 8 विशेष खिताब प्रदान
महारास में सबसे सुंदर जोड़ी का खिताब भावना अरोड़ा और विनीता श्रीमाली को मिला। बेस्ट ड्रेस अप का खिताब वैशाली मोटवानी, प्यारी राधा रानी का दीपा विजयवर्गीय, सलोना कृष्ण का महक कोठारी, बेस्ट स्माइल का कुंजन मेनारिया और प्रेरणा खंडेलवाल को दिया गया। बेस्ट महारास का खिताब राधा गुप्ता और शीतल गुप्ता को मिला। इसके अलावा सबसे सुंदर मटकी का खिताब आरती जैन और नीलम डांगी को तथा सजी बांसुरी का खिताब संगीता सेठ और शीतल पोरवाल को दिया गया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading