24 News update उदयपुर। उदयपुर में पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी के लाइव कार्यक्रम का साउंड पुलिस ने अचानक बंद करा दिया। जस्सी एक शादी समारोह में परफॉर्म कर रहे थे। इस बात का खुलासा खुद सिंगर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर किया। जस्सी ने हंसने वाले इमोजी के साथ लिखा— “पुलिस साड्डी साउंड बंद करा सकदी आ, पर रौनक किद्दां बंद कराएगी” यानि पुलिस साउंड तो बंद करा सकती है, मगर महफिल की रौनक नहीं रोक सकती।
हालांकि सिंगर ने खुद वजह नहीं बताई, लेकिन उनके करीबियों के मुताबिक रात का समय ज़्यादा होने की वजह से पुलिस ने साउंड सिस्टम बंद कराया। शादी समारोह में परफॉर्म करते समय बंद कराया साउंड जस्सी के PA ने पुष्टि की कि 15 नवंबर को उदयपुर के एक मैरिज पैलेस में शादी समारोह था, जिसमें जस्सी को बुलाया गया था। परफॉर्मेंस के दौरान पुलिस ने पहुंचकर साउंड बंद करवा दिया, लेकिन इसके कारणों को उन्होंने भी स्पष्ट नहीं बताया। बिना माइक के गाकर दूल्हा-दुल्हन को नचाया साउंड बंद होते ही जस्सी माइक छोड़कर स्टेज से नीचे आ गए और अपने मशहूर गीत—
‘गुड़ नालों इश्क मिठा’ ‘दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी’ —बिना म्यूजिक और बिना माइक के गाए। दूल्हा-दुल्हन समेत सभी मेहमान तालियां बजाते हुए थिरकते नजर आए। लोगों ने उनकी ओरिजिनल आवाज की भी खूब तारीफ की और कहा कि जस्सी उन सिंगर्स में से हैं जो ऑटोट्यून पर निर्भर नहीं रहते।
उदयपुर में पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी का साउंड बंद; बिना माइक गाकर दूल्हा-दुल्हन को नचाया, फैंस ने कहा—“पंजाबी किसी से कम नहीं”

Advertisements
