Advertisements
24 News Update उदयपुर। गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर आमजन को परेशान करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। घटना 16 फरवरी की शाम की बताई गई है, जब शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार आरोपी दिनेश पुत्र रमेश मीणा (उम्र 30), निवासी नयाखेड़ा, थाना नाई, जिला उदयपुर, द्वारा सार्वजनिक स्थान पर तेज साउंड बजाया जा रहा था, जिससे आसपास के लोगों को असुविधा हो रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने साउंड बंद करवाया और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।
इस कार्रवाई में हेडकांस्टेबल प्रहलाद कुमार (पुलिस थाना गोवर्धन विलास) की भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्ती जारी रहेगी।

