Site icon 24 News Update

स्नेहा बजाज द्वारा राजसमंद में पल्सर डेयर फेस्ट का धमाकेदार आयोजन

Advertisements

24 News Update राजसमंद. राजसमंद में बाइक प्रेमियों के लिए जोश और रोमांच से भरा माहौल देखने को मिला, जब बहुप्रतीक्षित पल्सर डेयर फेस्ट का आयोजन किया गया। इस इवेंट में बड़ी संख्या में युवा, ग्राहक और पल्सर ब्रांड के प्रशंसक शामिल हुए।

कार्यक्रम में पल्सर की पूरी रेंज को प्रदर्शित किया गया, जहां लोगों को नए मॉडल्स, डिजाइन और परफॉर्मेंस फीचर्स को करीब से देखने और समझने का मौका मिला। उपस्थित विशेषज्ञों ने विज़िटर्स को बाइक की खासियतों की जानकारी भी दी। साथ ही ग्राहकों को टेस्ट राइड कर Pulsar बाइक को चलाने का अनुभव भी करवाया गया।

इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण रहा रोमांचक स्टंट शो। प्रोफेशनल राइडर्स ने अपनी बेहतरीन कला, बैलेंस और पल्सर की ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। स्टंट्स के दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा और पूरे समय तालियों व हूटिंग से माहौल गूंजता रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम राजसमंद श्री बृजेश गुप्ता जी द्वारा किया गया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई और क्षेत्र में मोटरस्पोर्ट्स व प्रीमियम बाइकिंग के बढ़ते क्रेज को दर्शाया।

यह कार्यक्रम 8 फरवरी को भी 100 फीट रोड पर स्नेहा बजाज के नए शोरूम के पास और लवली फूड कॉर्नर के सामने जारी रहेगा। कार्यक्रम मे बजाज ऑटो लिमिटेड के एरिया सेल्स मैनेजर विपुल जी गौर, स्नेहा बजाज से संजय वया और योगेश जैन उपस्थित थे।

Exit mobile version