Site icon 24 News Update

विद्युत निगम को निजी एजेंसियों को देने का किया विरोध

Advertisements

24 News update. उदयपुर l राज्य सरकार के द्वारा अजमेर डिस्कॉम के विद्युत निगमों को निजी एजेंसियों को देने का विरोध कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया l अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल एवं जिला अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में पंचायत कार्यालय कालका माता रोड से दो वाहन रैली लेकर जिला कलक्टर परिसर पहुंचे l वहां पर जिला कलक्टर नमित मेहता को उपरणा पहनाकर अभिनंदन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया l यह जानकारी पंचायत के जिला मंत्री नारायण पंचोली ने देते हुए बताया कि इस ज्ञापन में 20 जिलों में 10 साल के लिए निजी क्षेत्र में विद्युत निगम देने का विरोध किया और ग्राहकों के हितों को नुकसान होने की बात बताते हुए तत्काल इस आदेश को निरस्त करने की मांग की गईं l इस कार्यक्रम में हरिशंकर तिवारी, कर्ण सिंह कटारिया, नरपत सिंह कुमावत, राजेन्द्र सेन, सत्यनारायण प्रजापत, फतहलाल पारीक, राजेंद्र स्वर्णकार, नरोतम गौड़ आदि शामिल थे l

Exit mobile version