24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के आसपुर मार्ग स्थित माविता सितरवाड़ा क्षेत्र में सोमपुरा समाज की आराध्य देवी मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर के तीन दिवसीय शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन समाज द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई तथा यजमानों द्वारा विभिन्न धार्मिक पूजन-अर्चना की गई। प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिवस 27 नवंबर को सलाटवाड़ा स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर परिसर में यजमानों का प्रायश्चित एवं हिमाद्रि स्नान कराया गया। रात्रि में महिला मंडल द्वारा मेहंदी रचना, तथा मानस सत्संग मंडल द्वारा गरबा एवं भजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाज अध्यक्ष हरिश्चंद्र/चिमनलाल ने बताया कि दूसरे दिन 28 नवंबर को यजमानों द्वारा पितृ पूजन, गणेश पूजन, मातृका पूजन एवं कुटीर हवन के पश्चात माता की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में प्रभुदास धाम के संत उदयरामजी महाराज का सान्निध्य रहा।
मुख्य शिखर कलश के यजमान हरिश्चंद्र/जगन्नाथ, ध्वज-दंड के यजमान मधुबाला पिता रघुनाथ, तथा पूर्णाहुति महाप्रसाद के मुख्य यजमान मुकेश, बाबूलाल, दिलीप, पवन पिता शामरलाल रहे। गुजरात, मारवाड़ और वागड़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। 351 मातृशक्ति ने कलश धारण कर शोभायात्रा में भाग लिया। विप्रवरो के मंत्रोच्चार से ब्रह्मण वरण, मंगल प्रवेश, वनवास, ग्रहशांति और शतचंडी पाठ के साथ नवकुंडीय यज्ञ प्रारंभ हुआ।
संयोजक लोकेश/कन्हैयालाल ने बताया कि विभिन्न कुंडों में यजमानों द्वारा देवीयाग की आहुतियाँ दी गईं। प्रथम दिवस महाप्रसाद के यजमान नितेश/लालशंकर एवं किशोर/ईश्वरलाल, तथा माताजी श्रृंगार के यजमान विशाल/संजय, जल व्यवस्था के यजमान दिलीप/छोटालाल रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति द्वारा किया गया तथा भामाशाहों का सम्मान उपरणा ओढ़ाकर किया गया। संचालन गिरीश/वासुदेव, राहुल/इन्द्रदेव, तथा आभार समाज अध्यक्ष हरिश्चंद्र ने व्यक्त किया।
मंदिर प्रतिष्ठा के दूसरे दिन शोभायात्रा, यजमानों ने की विविध पूजा-अर्चना

Advertisements
