24 News Update Udaipur. स्वर्गीय उस्ताद ओमप्रकाश सेन की स्मृति में आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय अंडर-15 बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर तैयारियाँ अंतिम दौर में पहुँच गई हैं। प्रतियोगिता के सुचारु और गरिमामय आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।आयोजन समिति की ओर से अतिथियों के स्वागत एवं सत्कार के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। वहीं प्रतियोगिता को निष्पक्ष, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राजस्थान कुश्ती संघ के सचिव उमेद सिंह द्वारा विशेष तकनीकी टीम गठित की गई है। इस टीम में भारतीय कुश्ती संघ के तीन अंतरराष्ट्रीय रेफरी शामिल किए गए हैं, जो मुकाबलों का संचालन करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता की विशेष उपस्थिति भी रहेगी, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ेगी।भव्य आयोजन के संयोजक चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला के अध्यक्ष वीरम देव सिंह कृष्णावत एवं यदुराज सिंह कृष्णावत द्वारा गठित टीम आयोजन को ऐतिहासिक और प्रभावशाली बनाने में जुटी हुई है।उदयपुर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन और समापन समारोह में उदयपुर सहित मेवाड़ अंचल के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी और खेल प्रेमी मौजूद रहेंगे। वहीं आयोजन अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा एवं आयोजन सचिव पहलाद चौहान ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा कि प्रतियोगिता को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ लगभग पूरी कर ली गई हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वर्ष 2011, 2012 और 2013 में जन्मे बालक एवं बालिका पहलवान भाग ले सकेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गाड़ी रूकी, पेशाब के बहाने भागे हत्या के आरोपी और टूट गई टांगें…हत्या के मामले का 24 घंटे में खुलासा खेत, प्रयोगशाला और नीति के बीच खड़ा किसान: कृषि मेले के दूसरे दिन का आत्ममंथन