24newsupdate भीलवाड़ा हिंदू नववर्ष के मौके पर फुलिया कलां में आयोजित होंगे कही कार्यक्रम हिंदू नववर्ष के मौके पर शनिवार शाम श्रीराम चौक आर्य समाज मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड का पाठ रखा गया है। जिसमें सभी ग्रामवासी सुंदरकांड का पाठ करते हुए नववर्ष के आगमन की शुभकामनाएं प्रेषित करेंगे। हिंदू नववर्ष के मौके पर फुलिया कलां ग्राम में देवी देवताओं की सजीव झांकियां बनाई जाएगी और पूरे गांव में गाजे बाजे के साथ उनकी शोभायात्रा पूरे गांव में निकाली जाएगी। पूरे ग्राम में कार्यकारणी के सदस्यों द्वारा भगवा ध्वज लगाए जाएंगे ।कार्यक्रम से पूर्व नववर्ष की बैठक में कुछ कार्यकारणी सदस्य बनाए गए जिनकी देख रेख में ये कार्य सकुशल किये जाएंगे। कार्यकारणी सदस्य के रूप में ताराचंद हेडा को निर्विरोध अध्यक्ष, बसंत कुमार नौलखा को संयोजक, हरकचंद्र रैगर को सहसंयोजक, चंद्र प्रकाश सेन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के समाप्ति की ओर संत श्री शंकर दास महाराज का मार्गदर्शन एवं सान्निध्य प्राप्त होगा। मार्गदर्शन के पश्चात महाआरती होगी और अंत में प्रसाद वितरण किया जाएगा।
फुलिया कलां में नववर्ष की चल रही जोरो शोरो से तैयारियां
Advertisements
