Site icon 24 News Update

नववर्ष पर कांग्रेस नेताओं ने धनोप माता व बीड के बालाजी के किए दर्शन

Advertisements

24 News Update शाहपुरा. शाहपुरा शहर के फुलिया कलां उपखंड क्षेत्र में नववर्ष के पावन अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने धार्मिक आस्था के साथ नववर्ष की शुरुआत की। शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत, नगर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लादू राम चावला, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अतुल त्रिपाठी, नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि सुनील मिश्रा एवं नगर महामंत्री ओम सिंधी ने शक्तिपीठ धनोप माता जी एवं बीड के बालाजी के दर्शन किए।
दर्शन के दौरान सभी नेताओं ने माता रानी व बालाजी से क्षेत्र की खुशहाली, शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। नेताओं ने कहा कि नववर्ष में क्षेत्र के विकास, सामाजिक सद्भाव और आमजन के हितों के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
धार्मिक स्थलों पर दर्शन के समय श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही तथा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Exit mobile version