24 News update उदयपुर, 22 जून। उदयपुर में 27 जून को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ स्वामी की ऐतिहासिक रथ यात्रा को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह है। रथ यात्रा के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं में अपने घरों पर ध्वजा पताकाएं लगाने की होड़ मच गई है। खासतौर पर महिलाओं में इसका जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एक दिन में बंटी 3000 ध्वजा पताकाएंश्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति प्रवक्ता राजेंद्र सेन ने बताया कि जगदीश चौक स्थित कार्यालय से रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु ध्वजा पताकाएं ले रहे हैं। एक दिन में करीब 3000 ध्वजा पताकाएं वितरित की जा चुकी हैं। 11000 ध्वजा पताकाएं वितरण लक्ष्यमंदिर पुजारी परिषद के हेमेंद्र पुजारी ने बताया कि डॉक्टर लक्ष्य राज सिंह मेवाड़ के सौजन्य से कुल 11000 ध्वजा पताकाएं बांटी जा रही हैं। शहरवासी चाहते हैं कि जब भगवान जगन्नाथ चांदी के रथ पर नगर भ्रमण को निकलें, तब उनके घरों की छतें पहले से ही ध्वज पताकाओं से सजी हों। धर्मोत्सव समिति की तैयारी और निमंत्रण प्रक्रिया जारीधर्मोत्सव समिति अध्यक्ष दिनेश मकवाना, धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रतिदिन ध्वजा वितरण का क्रम जारी है। समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर जाकर समाज के हर वर्ग को रथ यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। रथ यात्रा मार्ग पर 3000 ध्वज पताकाएं लगाई गईंरथ समिति अध्यक्ष राजेंद्र श्रीमाली, संरक्षक घनश्याम चावला के निर्देशन में रथ यात्रा मार्ग पर 3000 ध्वजा पताकाएं पहले ही लगाई जा चुकी हैं। वहीं जगदीश चौक में रथ के पार्ट्स को जोड़ने का कार्य भी तेजी से जारी है और रथ का स्वरूप अंतिम रूप ले रहा है। महिलाएं करेंगी झाड़ू और पानी का छिड़कावरथ यात्रा के दौरान परंपरा अनुसार महिलाओं का दल ठाकुरजी के रथ के आगे झाड़ू लगाते हुए चलेगा और मार्ग में पानी का छिड़काव भी करेगा, ताकि धूल न उड़े और मार्ग शुद्ध बना रहे। भक्तों के लिए पेय और अल्पाहार व्यवस्था भी शुरूरथ यात्रा मार्ग पर भक्तों के लिए अल्पाहार, पेय पदार्थ, मिठाई और शीतल जल की व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। विभिन्न समाजसेवी संस्थाएं और भक्त मंडल इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बागोर की हवेली में चुनचुन की अक्षर प्रदर्शनी का शुभारंभ साधु-भगवंतों की जिनवाणी पर चलने का संकल्प : राज्यपाल कटारिया