Site icon 24 News Update

नांदेश्वर महादेव में प्राण प्रतिष्ठा और पंचकुंड महायज्ञ शुरू

Advertisements

24 News Update उदयपुर. नांदेश्वर महादेव में पंच दिवसीय दत्तात्रेय भगवान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं पंचकुंड महायज्ञ गुरुवार को अनुष्ठान के साथ शुरू हुआ। समाजसेवी गुणवत सिंह कोठारी ने बताया हेमाद्री,जल कलश यात्रा, मंडप प्रवेश, गणपति स्थापना, देव स्थापना और अग्नि स्थापना के साथ महायज्ञ शुरू हुआ। यजमान विनोद दलाल ने जल कलश, मंडप प्रवेश के साथ हवन शुरू किया। वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम महंत एकदशी गिरी महाराज के सानिध्य में हो रहा है। आयोजन में संत अवधेश चैतन्य जी ब्रह्मचारी महाराज, आश्रम सूरजकुण्ड,महन्त रामचन्द्र गिरी श्री पंच दशनाम जुना अखाड़ा, हरिनाथ गिरीजी मठ संगेसरा का सानिध्य भी मिलेगा। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य डॉक्टर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भी महायज्ञ में शिरकत करेंगे। 11 अप्रैल को स्थापित देव पूजन और हवन, 12 अप्रैल को रुद्र यज्ञ, मूर्ति न्यास और जलाधिवास, 13 अप्रैल को चंडी यज्ञ, तथा 14 अप्रैल को शोभा यात्रा, कलश स्थापना, ध्वज-झंडा आरोहण, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और पूर्णाहुति का कार्यक्रम होगा। आयोजन में आचार्य पुष्करलाल शर्मा,पंडित किशन आमेटा,रमेश व्यास,भवानी शंकर,दलपत सिंह आदि गणमान्य मनानीय नागरिक मौजूद थे।

Exit mobile version