उदयपुर। नगर निगम चुनाव के वार्ड नंबर 17 का परिणाम कांग्रेस के लिए सिर्फ एक पार्षद की जीत नहीं, बल्कि शहर की राजनीति में पार्टी के एक प्रभावशाली परिवार की मजबूत मौजूदगी का संकेत बनकर सामने आया है। कांग्रेस की डॉ. पूनम कुंवर ने BJP की मीना चौहान को 505 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। पूनम कुंवर को 2099 वोट मिले, जबकि BJP प्रत्याशी को 1594 वोट मिले। पूनम कुंवर को टिकट दिए जाने के समय ही यह सीट इसलिए चर्चा में आ गई थी क्योंकि वे शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ की पत्नी हैं। चुनाव परिणाम ने इस राजनीतिक रिश्ते को और महत्वपूर्ण बना दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ संगठन की राजनीति संभाल रहे हैं और उनकी पत्नी डॉ. पूनम कुंवर निर्वाचित पार्षद के रूप में नगर निगम में पहुंच गई हैं। ऐसे में वार्ड 17 का परिणाम आने वाले दिनों में निगम की राजनीति में राठौड़ परिवार के प्रभाव को लेकर नई चर्चा जरूर खड़ी करेगा। जिलाध्यक्ष अब नेपत्थ्य में रह कर पत्नी के साथ मिकर वार्ड का काम देखेंगे। वार्ड 17 में पूनम कुंवर की जीत भी मामूली अंतर वाली नहीं रही। 2099 बनाम 1594, यानी कांग्रेस प्रत्याशी ने BJP से 505 वोट अधिक हासिल किए। कुल 3746 मतों में से 3693 वोट मान्य रहे और 53 मतदाताओं ने NOTA चुना। राजनीतिक तौर पर परिणाम की दूसरी बड़ी परत यह है कि कांग्रेस ने वार्ड 17 में सिर्फ एक उम्मीदवार नहीं उतारा था, बल्कि पार्टी संगठन के शीर्ष स्थानीय चेहरे के परिवार को मैदान में उतारा था। टिकट वितरण के समय भी डॉ. पूनम कुमारी राठौड़ का नाम कांग्रेस की चर्चित उम्मीदवारों में शामिल था। अब जीत के बाद यह प्रयोग कांग्रेस के लिए सफल दिखाई देता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation BJP प्रत्याशी को मिला ‘लकी नंबर’ 786, फिर भी नहीं बची हार! वार्ड 6 में 1071 वोट से कांग्रेस के अजित सिंह चौधरी ने मारी बाजी वार्ड 5 में NOTA की बदौलत ‘बाल—बाल जीते’ कटारिया परिवार से जुड़े आकाश वागरेचा, रवि सुखवाल ने दी कड़ी टक्कर