Advertisements
24 News Update उदयपुर। भूपालपुरा थाना पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शास्त्री सर्कल क्षेत्र से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 2 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शास्त्री सर्कल स्थित झिंझर होटल के सामने खाली पड़ी जमीन और बबूल की झाड़ियों के बीच कुछ लोग सट्टे के अंक लिखकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कमल मोची, मोहम्मद सुबाहान, नरेन्द्र गमेती, बंशीलाल भोई और भगवतीप्रसाद ब्राह्मण सहित अन्य लोगों को मौके से पकड़ा। पुलिस ने जुआ-सट्टे में उपयोग की जा रही सामग्री भी जब्त की है।
थानाधिकारी के निर्देशन में यह कार्रवाई उपनिरीक्षक भगवतीलाल एवं पुलिस टीम द्वारा की गई। मामले की जांच जारी है।

