24 News Update उदयपुर। जिले में नशे के कारोबार और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ उदयपुर पुलिस ने ऐसा एरिया डोमिनेशन चलाया कि भोर से पहले ही बदमाशों की नींद उड़ गई। अवैध मादक पदार्थों और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक साथ 607 से अधिक स्थानों पर दबिश देकर कुल 152 अपराधियों और आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों को गिरफ्तार किया।
महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव और जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर 8 फरवरी 2026 की अलसुबह यह अभियान चलाया गया। एसपी उदयपुर के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सभी वृत्ताधिकारियों के नेतृत्व में जिले के विभिन्न थानों से 97 विशेष टीमें गठित की गईं, जिन्होंने एक साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।
अभियान के दौरान पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 13 नए प्रकरण दर्ज किए। कार्रवाई में 486.18 किलोग्राम डोडा चूरा, 830 ग्राम अफीम, 1385 ग्राम गांजा, 3 ग्राम एमडीएमए, 3.79 मिलीग्राम चरस के साथ एक स्कॉर्पियो कार जब्त की गई। यह बरामदगी जिले में सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क की गहराई की ओर इशारा करती है। एनडीपीएस के अलावा अन्य धाराओं में भी सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने 18–19 अन्य प्रकरण दर्ज कर 89 लीटर हथकड़ी शराब, 58 पव्वे देशी शराब, एक अवैध धारदार हथियार (छुरी) और बजरी से भरा एक ट्रैक्टर जब्त किया। इन मामलों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एनडीपीएस एक्ट के मामलों में वांछित 5 अपराधियों को भी दबोचा गया।
अभियान के दौरान 136 बदमाशों को नए विधिक प्रावधानों के तहत निरोधात्मक धाराओं में गिरफ्तार किया गया। साथ ही एनडीपीएस से जुड़े 48 हार्डकोर और हिस्ट्रीशीटर, तथा पूर्व में चालानशुदा 213 अपराधियों की सघन जांच-पड़ताल की गई। पुलिस ने 20 स्थायी वारंट और 6 गिरफ्तारी वारंट का भी निस्तारण किया, जबकि 5 हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ की गई। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशे और अपराध से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें—सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

डिस्क्लेमर:
इस समाचार में प्रयुक्त चित्र आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) की सहायता से तैयार किया गया प्रतीकात्मक (Illustrative Image) है। इसका उद्देश्य केवल घटना की प्रकृति को दर्शाना है। चित्र में दिखाए गए किसी भी व्यक्ति, स्थान या वस्तु का वास्तविक घटना, पीड़ित या आरोपी से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। पाठकों से अनुरोध है कि चित्र को वास्तविक दृश्य के रूप में न समझें।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading