24 News Update उदयपुर। सवीना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक दंपती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस थाना सवीना में पीड़िता की रिपोर्ट पर नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार विनिता सुहालका पत्नी संदीप सुहालका (उम्र 42 वर्ष), निवासी श्रीजी विहार, सवीना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे वह अपने पति संदीप सुहालका के साथ मेलडी माता गेट के आगे नेला क्षेत्र स्थित अपने प्लॉट पर गई थीं।
वहां पहुंचने पर देखा कि कुछ लोग उनके प्लॉट की बाउंड्री तोड़कर जेसीबी मशीन से अंदर सफाई का कार्य कर रहे थे। जब संदीप सुहालका ने उन्हें प्लॉट पर अनाधिकृत प्रवेश करने से रोका, तो आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए दंपती के साथ मारपीट की और मौके से चले जाने की धमकी दी।
रिपोर्ट में सूरज चपलोत, विष्णु एवं हरीश शर्मा सहित अन्य व्यक्तियों को नामजद किया गया है।
मामले की जांच राजेन्द्र गुर्जर को सौंपी गई है। पुलिस ने प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 324(4), 324(5), 352, 115(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सवीना में प्लॉट विवाद: महिला व उसके पति से मारपीट, 3 नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisements
