Site icon 24 News Update

पुश्तैनी जमीन धोखे से बेचने का मामला, 6 लोगों पर केस दर्ज

Advertisements

24 News Update उदयपुर। सवीना थाना क्षेत्र में पुश्तैनी जमीन को धोखे से बेचने का मामला सामने आया है। तितरड़ी निवासी नरेन्द्र प्रजापती (पुत्र स्व. प्रेमचंद प्रजापती) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपियों ने उनके पूर्वजों के नाम दर्ज जमीन को छलपूर्वक बेच दिया।
प्रार्थी के अनुसार, यह जमीन उनके परिवार की पैतृक संपत्ति है, जिसे बिना अनुमति और गलत तरीके से अन्य लोगों को बेचा गया। मामले में मोहम्मद आसिफ (पुत्र मोहम्मद गनी, निवासी छबीला भैरुजी मार्ग) सहित कुल 6 आरोपियों को नामजद किया गया है।
घटना के संबंध में सवीना थाने में 1 अप्रैल 2026 को प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 338, 322 और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) लाल सिंह राव को सौंपी गई है।

Exit mobile version