24 News Update नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अगले साल अप्रैल-मई से देश में पॉलीमर यानी प्लास्टिक करेंसी नोटों की शुरुआत करेगा। शुरुआत कम मूल्यवर्ग के नोटों से होगी, जिनका इस्तेमाल सबसे अधिक होता है। आरबीआई का कहना है कि नए नोट अधिक टिकाऊ होंगे, जल्दी खराब नहीं होंगे और नकली नोटों पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा।आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक के बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि पहले चरण में ₹10, ₹20 और ₹50 के पॉलीमर नोट जारी किए जाएंगे। उनका कहना है कि छोटे मूल्य के कागजी नोट जल्दी गंदे हो जाते हैं, फट जाते हैं और बार-बार बदलने पड़ते हैं, जिससे छपाई पर भारी खर्च आता है। पॉलीमर नोटों के आने से उनकी उम्र बढ़ेगी और बार-बार नए नोट छापने की जरूरत कम होगी।आरबीआई के मुताबिक पॉलीमर नोट विशेष प्रकार की प्लास्टिक शीट पर तैयार किए जाते हैं। ये पानी, नमी, धूल और सामान्य घिसावट से आसानी से खराब नहीं होते। इन पर आधुनिक सुरक्षा फीचर भी आसानी से जोड़े जा सकते हैं, जिससे नकली नोट तैयार करना बेहद कठिन हो जाएगा।हालांकि केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया है कि पॉलीमर नोट आने के बाद मौजूदा कागजी नोट बंद नहीं होंगे। दोनों प्रकार के नोट एक साथ प्रचलन में रहेंगे और बदलाव चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। जब तक नए नोट पूरी तरह बाजार में स्थापित नहीं हो जाते, तब तक पुराने कागजी नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।भारत में पॉलीमर नोट लाने का विचार पहली बार 2012 में सामने आया था, लेकिन तकनीकी कारणों से योजना आगे नहीं बढ़ सकी। अब आरबीआई ने इसे फिर से अमल में लाने का फैसला किया है।दुनिया के 60 से अधिक देशों में पॉलीमर करेंसी पहले से उपयोग में है। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड जैसे देशों में पिछले कई दशकों से प्लास्टिक नोट सफलतापूर्वक चल रहे हैं। आरबीआई का मानना है कि भारत में भी इससे नोटों की गुणवत्ता बेहतर होगी और करेंसी प्रबंधन की लागत में कमी आएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अफसर की बेटी ने ‘लोन’ से ठगे 3.67 करोड़, रोज डायरी में लिखती— “मैं अरबपति बनूंगी”, पिता-बेटी गिरफ्तार मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाने पर झुका Meta, भारत सरकार से मांगी माफी; कंटेंट मॉडरेशन में चूक भी मानी