24 News Update उदयपुर। मिराज ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रकृति प्रेमी मदनलाल पालीवाल के 66वें जन्मदिवस पर “मशरूम प्लांट“ की ओर से फलदार पौधारोपण कर जन्मदिवस को पर्यावरण सेवा के रूप में मनाया गया। मशरूम प्लांट के वरिष्ठ प्रबंधक राजकुमार पालीवाल ने इस अवसर पर कहा कि मिराज ग्रुप के संस्थापक मदनलाल पालीवाल न केवल उद्योग जगत में एक प्रेरणास्रोत हैं, बल्कि प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी विशेष संवेदनशीलता रखते हैं। उनके 66वें जन्मदिवस पर पौधारोपण कर यह संदेश दिया गया कि हर छोटे-बड़े अवसर को प्रकृति के हित में बदलना चाहिए। यहां सभी कर्मचारियों और प्रबंधन ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और भविष्य में भी निरंतर ऐसी गतिविधियों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। मिराज ग्रुप पूर्व से ही पर्यावरणीय गतिविधियों, जल संरक्षण, हरियाली संवर्धन और जन-जागरूकता अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।
पालीवाल के 66वें जन्मदिवस पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Advertisements
