Site icon 24 News Update

पेंशनर समाज ने ग्रीष्म ऋतु में आमजन की सुविधा के लिए शीतल प्याऊ की व्यवस्था की

Advertisements

24 News update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। राजस्थान पेंशनर समाज शाखा सागवाड़ा द्वारा 1 अप्रैल बुधवार से ग्रीष्म ऋतु हेतु (अप्रैल से जून तक) आमजन की सुविधा के लिए बांसवाड़ा मार्ग गमलेश्वर महादेव मंदिर के साइड में स्थित मोक्षधाम के पास शीतल पेयजल प्याऊ की व्यवस्था की गई।
प्याऊ की व्यवस्था पेंशनर समाज अध्यक्ष जीवनलाल पाटीदार की अध्यक्षता में की गई। पाटीदार ने जल संरक्षण के बारे में बताया कि जल ही जीवन है, इसे व्यर्थ नहीं करना चाहिए, पानी बचाने से जीवन बचता है। पानी की रक्षा यानी देश की सुरक्षा है। पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ पंड्या ने कहा कि गर्मियों में भीषण गर्मी और लू से राहगीरों को राहत देने, निर्जलीकरण से बचाने और प्यास बुझाने के लिए निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई है। यह एक समाजसेवी कार्य है, जो मुख्य रूप से भीड़भाड़ वाले स्थान पर ठंडा पानी उपलब्ध कराकर लोगों को राहत प्रदान करेगा। देवशंकर सुथार ने बताया कि गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखने और डिहाइड्रेशन या लू से बचने के लिए राहगीरों को तुरंत ठंडे पानी की आवश्यकता होती है। मटकों (घड़ों) में पानी को प्राकृतिक रूप से ठंडा और शुद्ध रखा जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। भारतीय संस्कृति में गर्मी के दिनों में राहगीरों को पानी पिलाना एक बहुत बड़ा पुण्य का कार्य और सामाजिक सेवा माना जाता है। आमतौर पर प्याऊ में मटकों के नीचे रेत का उपयोग किया जाता है ताकि पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहे। शरीर में पानी की कमी तब होती है जब शरीर जितना तरल पदार्थ ग्रहण करता है, उससे अधिक खो देता है। इससे मामूली ऐंठन और गर्मी से थकावट से लेकर दौरे और जानलेवा लू लगने या सदमे जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। प्यास लगना शरीर द्वारा तरल पदार्थ की कमी का संकेत देने का एक तरीका है। भोगीलाल मोड पटेल ने कहा कि विटामिन डी रिसेप्टर की कमी से प्यास बढ़ने के कारण बार-बार पेशाब आने की समस्या उत्पन्न होती है। विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है और मांसपेशियों के संकुचन को नियंत्रित करता है। इसकी कमी से मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी या ऐंठन हो सकती है। हमें समय-समय पर पानी पीना चाहिए। शीतल जल प्याऊ हेतु जीवनलाल पाटीदार, देवशंकर सुथार, मनोहरलाल सुथार, भोगीलाल मोड पटेल, वीणा पी. गुप्ता, भोगीलाल जोशी, नरेंद्र भावसार, देवेंद्र कुंवर, गोवर्धन शर्मा, गुणवंत भावसार, प्रवीण पाटीदार का सहयोग रहा। साथ ही जो सहयोग देना चाहते हैं, वे पेंशनर भवन में राशि जमा कर सकते हैं। प्रवक्ता बलदेव सोमपुरा ने बताया कि प्याऊ की देखरेख विनोद सोनी द्वारा की जाएगी। इस कार्यक्रम में विजयराम भावसार, विद्याशंकर पुरोहित, रमेश वैष्णव, देवेंद्र जैन, हेमंत जैन, प्रहलाद भावसार, अशोक भट्ट, तेज प्रकाश पंड्या, पुरुषोत्तम भट्ट, अशोक रावल, मणिलाल पंड्या, दिनेश पंचाल, प्रदीप उपाध्याय, प्रवीण पाटीदार के अतिरिक्त कई पेंशनर उपस्थित रहे। आभार दिनेश शर्मा ने व्यक्त किया।

Exit mobile version