24 News Update उदयपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में बिलासपुर और चांपा स्टेशनों के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन डालने के कार्य के चलते कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान ऑटो सिग्नलिंग का कार्य भी किया जाएगा, जिसके कारण कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि कार्य के कारण उदयपुर सिटी-शालीमार रेलसेवा भी प्रभावित रहेगी।
जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर सिटी-शालीमार रेलसेवा 13 जून 2026 को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर सिटी रेलसेवा 14 जून 2026 को संचालित नहीं होगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 20813 पुरी-जोधपुर रेलसेवा 10 जून 2026 तथा गाड़ी संख्या 20814 जोधपुर-पुरी रेलसेवा 13 जून 2026 को रद्द रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचने की अपील की है।

