Site icon 24 News Update

उदयपुर-शालीमार रेलसेवा रद्द: किरोड़ीमल नगर स्टेशन पर तकनीकी कार्य के चलते 23 व 24 अगस्त की ट्रेनें प्रभावित

Advertisements

24 News Update उदयपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के किरोड़ीमल नगर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग तकनीकी कार्य के कारण उदयपुरवासियों को ट्रेन सेवाओं में असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इस कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित चार महत्वपूर्ण रेलसेवाएं अस्थायी रूप से रद्द की गई हैं, जिनमें उदयपुर सिटी-शालीमार रेलसेवा भी शामिल है।
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उदयपुर सिटी से शालीमार जाने वाली गाड़ी संख्या 20971 दिनांक 23 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी, जबकि शालीमार से उदयपुर सिटी लौटने वाली गाड़ी संख्या 20972 दिनांक 24 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी। इस निर्णय से पूर्वी भारत की ओर यात्रा कर रहे यात्रियों को वैकल्पिक योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं। इसके अतिरिक्त, पुरी-जोधपुर रेलमार्ग पर भी दो ट्रेनें रद्द की गई हैं:
गाड़ी संख्या 20813 पुरी-जोधपुर रेलसेवा 27 अगस्त 2025 को रद्द
गाड़ी संख्या 20814 जोधपुर-पुरी रेलसेवा 30 अगस्त 2025 को रद्द
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें और रेलवे की वेबसाइट या संबंधित स्टेशन से जानकारी प्राप्त करें। तकनीकी कार्यों के पूर्ण होने के बाद सेवाएं यथावत बहाल की जाएंगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह कार्य रेल संचालन को और अधिक सुगम व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Exit mobile version