24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती पंचवटी राउप्रावि का पीईईओ ने औचक निरीक्षण कर शैक्षिक गुणवत्ता और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया सम्बलन। घोटाद पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी देवीलाल पाटीदार, ब्लॉक शाला दर्पण प्रशिक्षक मनमोहन चौबीसा ने राउप्रावि पंचवटी का सघन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, मिड-डे मील की गुणवत्ता और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। पीईईओ ने सीधे कक्षाओं में जाकर शिक्षण कार्य का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से उनके पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे। उन्होंने शिक्षकों को लर्निंग आउटकम (सीखने के प्रतिफल) पर आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। मनमोहन चौबीसा ने ऑनलाइन फीडिंग की बारीकियों को समझाते हुए समस्त बालकों में एकरूपता लाने के लिए कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपचारात्मक शिक्षण पर जोर देने को कहा। विद्यालय की विभिन्न पंजिकाओं, छात्र उपस्थिति और पोर्टफोलियो का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक सुधार हेतु मौके पर ही मार्गदर्शन प्रदान किया। निरीक्षण के दौरान पीईईओ ने राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले दूध की गुणवत्ता और वितरण प्रक्रिया की जांच की। निरीक्षण के अंत में स्टाफ मीटिंग को संबोधित करते हुए पीईईओ ने कहा, हमारा मुख्य उद्देश्य केवल निरीक्षण करना नहीं, बल्कि शिक्षकों को वह अकादमिक सम्बलन देना है, जिससे सरकारी विद्यालयों के प्रति जनमानस का विश्वास और बढ़े। नामांकन वृद्धि और ठहराव हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। संस्था प्रधान कन्हैया लाल व्यास ने पीईईओ द्वारा दिए गए सुझावों और सम्बलन पर त्वरित अमल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंजु कटारा, नित्या भट्ट, विनिता भटेवरा, शिक्षक और एसएमसी अध्यक्ष कारू लाल डोडियार उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सलूंबर में स्वास्थ्य जागरूकता की पहल: आयुष्मान योजना के तहत आरोग्य मित्र-सखियों का प्रशिक्षण भाटिया नाई समाज का सातवां सामूहिक ढूंढो उत्सव सम्पन्न