24 News Update उदयपुर। पेसिफिक कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आयोजन 9 से 13 मार्च तक किया गया। प्रतियोगिता में चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 14 टीमों ने भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट में कुल 21 मैच खेले गए। सभी मैच खेलगांव एवं करणपुर क्रिकेट मैदान पर आयोजित किए गए। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पेसिफिक डेंटल कॉलेज देबारी और जयपुर डेंटल कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें पैसिफिक डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में डॉ. अरशद अकून ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 21 रन बनाए और 3 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हार्दिक जैन, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सचिन, सर्वश्रेष्ठ फील्डर कृष्णा जाट और मैन ऑफ द सीरीज सचिन (120 रन और 17 विकेट) रहे। ये चारों खिलाड़ी जयपुर डेंटल कॉलेज से थे।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज चौधरी, सचिव, उदयपुर जिला क्रिकेट संघ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मनोहर भट्ट (प्राचार्य, जयपुर डेंटल कॉलेज), डॉ. ए. भगवंदास राय (प्राचार्य, पैसिफिक डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) तथा डॉ. मोहित पाल सिंह (उप प्राचार्य, पैसिफिक डेंटल कॉलेज) शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. कमलेश गर्ग, डॉ. हेमंत माथुर, डॉ. असीम जैन, डॉ. आशीष बाली, डॉ. मनन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. कैलाश असावा द्वारा किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खन्ना साहब ने सड़कें करवाईं कूल—कूल, 7 कूलर, 1 एसी तथा 1 वॉशिंग जब्त एआईटीएस के मेगा जॉब फेयर में हाथों-हाथ नौकरी पाने वाले युवाओं में खुशी का नहीं रहा ठिकाना, 41 कंपनियां शामिल, जॉब फेयर का सफल आयोजन, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने किया पंजीकरण