Advertisements
24 News Update उदयपुर। गोगुंदा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन से 5 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गणेशजी का गुड़ा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो वाहन को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से करीब 5.044 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। मामले में हरिराम और मनीष प्रजापत को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी बोलेरो वाहन में गांजा भरकर परिवहन कर रहे थे। कार्रवाई पुलिस टीम ने थानाधिकारी मुकेश सोनी के नेतृत्व में की। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गांजा सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

