24 News Update उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना माण्डवा ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 3.200 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री गोपाल स्वरूप मेवाड़ा एवं वृत्ताधिकारी कोटड़ा श्री डूंगरसिंह चुंडावत के सुपरविजन में थानाधिकारी माण्डवा श्री निर्मल कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने 20 जनवरी 2026 को गुरा आमरोड पर नाकाबंदी के दौरान सामोली खुणा की ओर से आ रही एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल संख्या आरजे-09-केएस-7159 को रोका।
मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम लक्ष्मण पिता मोडीराम निवासी सहनवा थाना सदर चित्तौड़गढ़ तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने राधेश्याम पिता भांतिलाल निवासी चीकसी थाना भाम्भुपुरा जिला चित्तौड़गढ़ बताया। तलाशी के दौरान बाइक पर बीच में रखे प्लास्टिक के कट्टे से 3.200 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा एवं मोटरसाइकिल को जब्त किया। इस संबंध में थाना माण्डवा पर प्रकरण संख्या 06/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: थानाधिकारी निर्मल कुमार, उप निरीक्षक हेमेन्द्र, कांस्टेबल चेलाराम (2079), कांस्टेबल लक्ष्मण (1759), कांस्टेबल विशाल (1247) एवं कांस्टेबल भल्लाराम (1928) शामिल रहे।
माण्डवा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.200 किलो अवैध सूखा गांजा व मोटरसाइकिल जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Advertisements
