24 News Update उदयपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत जिला पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 257.390 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा तथा 120 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक कार सहित डोडाचूरा पीसने के उपकरण और अन्य सामग्री भी जब्त की है।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और वृताधिकारी गिर्वा गोपाल चंदेल के सुपरविजन में थाना टीडी के थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह तथा जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। ढाबे के पीछे किराये के मकान में चल रहा था अवैध भंडारणपुलिस को 13 मार्च को आसूचना के माध्यम से सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर पाटिया क्षेत्र में स्थित एक ढाबे के पीछे किराये के मकान में अवैध मादक पदार्थों का भंडारण किया गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।तलाशी के दौरान मकान से प्लास्टिक के 11 कट्टों में भरा अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। इनमें 8 कट्टों में साबुत डोडाचूरा और 3 कट्टों में पीसा हुआ डोडाचूरा था। कुल वजन 257.390 किलोग्राम पाया गया। इसके अलावा 10 प्लास्टिक डिब्बियों में भरी 120 ग्राम अवैध अफीम भी जब्त की गई। पुलिस ने मौके से अफीम डोडा पीसने की दो चक्कियां, तीन इलेक्ट्रॉनिक कांटे, दो मिक्सर ग्राइंडर मशीनें, प्लास्टिक पैकिंग सामग्री और अफीम भरने के लिए उपयोग में ली जाने वाली कई प्लास्टिक डिब्बियां भी बरामद कीं। इसके साथ ही आरजे-27 सीजी-5278 नंबर की एक कार भी जब्त की गई, जिसका उपयोग मादक पदार्थों की ढुलाई में किया जा रहा था। दो आरोपी गिरफ्तारकार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में धर्मचन्द्र पुत्र धुलाराम मीणा (22) निवासी खेर घाटी, पड़ूणा थाना टीडी जिला उदयपुरनितेश उर्फ हितेश उर्फ चिकू पुत्र ओंकार गाडरी (20) निवासी बाठरड़ा खुर्द, सतवाल थाना खैरौदा, हाल किरायेदार पाटिया थाना टीडी शामिल हैं।पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा अवैध रूप से अफीम व डोडाचूरा अपने कब्जे में रखना एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 व 8/18 के तहत दंडनीय अपराध है। इसलिए बरामद मादक पदार्थों को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीमइस कार्रवाई में थाना टीडी और जिला स्पेशल टीम के कई पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।थाना टीडी टीमदेवेन्द्र सिंह, थानाधिकारीकालूराम, सहायक उपनिरीक्षकबद्रीलाल, सहायक उपनिरीक्षकसुरेन्द्र, कांस्टेबलचिराग, कांस्टेबलराहुल, कांस्टेबलअरविंद्र कुमार, हेड कांस्टेबलडीएसटी टीमविक्रम सिंह, सहायक उपनिरीक्षककमलेश जाखड़, कांस्टेबलवीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबलशक्तिसिंह, कांस्टेबलसुमेर सिंह, कांस्टेबलकृष्ण कुमार, कांस्टेबल Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पीले रंग में रचा उम्मीदों का उत्सव: गणपति स्थापना के साथ शुरू हुआ 45वां दिव्यांग सामूहिक विवाह, 51 जोड़े लेंगे सात फेरे अखाड़े की मिट्टी से वर्दी तक: पहलवान सोनिया ओड का सम्मान, ITBP में भर्ती पर गुरुओं को किया सलाम